19 मार्च को कश्मीर के शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ द्वारा "ब्रह्म सागर संदेश" स्मारिका का विमोचन एवं होली मिलान समारोह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 17, 2023

19 मार्च को कश्मीर के शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ द्वारा "ब्रह्म सागर संदेश" स्मारिका का विमोचन एवं होली मिलान समारोह

लखनऊ (मानवी मीडिया) भारतवर्ष की सनातन संस्कृति, ज्ञान और गौरवशाली मूल्यों की पुनर्स्थापना के संकल्प के साथ शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पावन नगरी लखनऊ में रविवार, 19 मार्च 2023 को ब्रह्म सागर द्वारा भव्य होली मिलन और ब्रह्म सागर संदेश नामक स्मारिका के प्रथम अंक का विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण:

अध्यक्षता : श्रीमदजगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री अमृतानंद देवतीर्थ, शारदा सर्वज्ञ पीठम, श्रीनगर, कश्मीर।

मुख्य अतिथि: बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री) उत्तर प्रदेश। 

विशिष्ट अतिथि;  सांसद, राज्यसभा डॉ० अशोक बाजपेई। 

मुख्य वक्ता: जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी महाराज।

रविवार, 19 मार्च 2023,

शाम 05:00 से 08:00 गन्ना संस्थान, डालीबाग, लखनऊ। 

 इस ऐतिहासिक समारोह में देश के सुदूर प्रांतो से प्रख्यात आध्यात्मिक धर्मगुरु चिंतक, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, वैदिक मर्मज्ञ, ब्रह्मांडीय ऊर्जाशास्त्री, सनातनी इतिहासकार, तकनीकी विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी आदि मनीषा जगत की कई महान विभूतियां पधार रही हैं। डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान में आयोजित इस समारोह में ब्रह्म सागर की पहल पर कई विद्वानों / संतो द्वारा अगली पीढ़ी को भारत के गौरवशाली अतीत और स्वर्णिम भविष्य के संकल्प का संदेश देने का प्रयास है।

Post Top Ad