लखनऊ में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 27, 2023

लखनऊ में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान


लखनऊ (मानवी मीडिया) राजधानी लखनऊ में नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-2- जोनल अधिकारी  नंद किशोर के नेतृत्व में वार्ड मालवीय नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमाड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-

 1-भवन स्वामी - मुतवल्ली फिरदौस मार्केट ऐशबाग रोड कुल बकाया रू० 28,40,390 / - का भुगतान न होनें पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। 

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक  विपिन उपाध्याय,  सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव राजस्व निरीक्षक  सुबोध वर्मा,  सिब्तें रजा,  सुमित यादव, विवेक सिंह,  प्रदीप श्रीवास्तव, एवं  इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।  

ज़ोन-5- जोनल अधिकारी  संगीत कुमारी के नेतृत्व में वार्ड- सरोजनी नगर प्रथम व गुरूनानक नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / सीजर की कार्यवाही की गई, जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1- भवन संख्या- 551झ / सीसी / बी-12 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक, ( रूचि कास्मेटिक्स) रू०- 206305.00 बकाया,

2- 551झ / सीसी / बी-05 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक (संगम बिल्डर्स) रू0 -10300000 बकाया,

3- 551झ / सीसी / जीएफ - 44 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक (डेन्टल केयर क्लीनिक) रू०-103152.00 बकाया, 

4-551झ / सीसी / जीएफ - 048 स्थित हरिहर प्रसाद नगर आंशिक (सुदेव मेडिकेयर) रु-103152.00 

5-578/041ए स्थित गौरी - 1 (  राजेन्द्र कुमार ) बकाया रू०-250407.00 

6-578/039ए  स्थित गौरी - 1 (  राकेश कुमार ) रू0-211427.00 बकाया 

उक्त सील किए गये भवनों के सापेक्ष रू0-185436.00 जमा कराया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी  संगीता कुमारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री संजय भारती व  ओम प्रकाश सोनी एवं राजस्व निरीक्षक  धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हर्षेन्द्र प्रताप सिंह व  अनुज कुमार तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

Post Top Ad