सपा कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 17, 2023

सपा कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए


लखनऊ (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता  कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा  प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। 

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  का मानना है कि स्व0 कर्पूरी ठाकुर आजीवन समाजवाद के लिए समर्पित रहे। कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वे न तो पटना और नहीं अपने गांव में एक इंच जमीन जोड़ पाए। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाने लगा था।

     अखिलेश यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी की जीवन शैली बहुत साधारण थी। 1952 में देश में प्रथम चुनाव से लेकर अंत तक वे विधानसभा चुनाव जीतते रहे, कभी नहीं हारे। वे गरीबों के मसीहा थे। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे शासकीय तामझाम से दूर रहे।

    इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, डा0 राजपाल कश्यप, संजय सविता विद्यार्थी, राजबाला रावत, मुकेश शुक्ला, प्रदीप शर्मा, रामचन्द्र यादव, अरविन्द गोंडवाना, अनिल यादव मास्टर, के0के0 श्रीवास्तव, मनोज शाह, असगर अली, विनीत कुशवाहा, कृष्णा शाह, दिनेश यादव, डा0 हरिश्चन्द, राधेश्याम सिंह, राजीव पाण्डेय, उपेन्द्र यादव बृजेश शर्मा आदि ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि दी।

         

Post Top Ad