कांग्रेस पार्टी में शामिल आजमगढ़ की तेजतर्रार, समाजसेवी बिंदु राम - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 19, 2023

कांग्रेस पार्टी में शामिल आजमगढ़ की तेजतर्रार, समाजसेवी बिंदु राम


लखनऊ (मानवी मीडिया) आजमगढ़ की तेजतर्रार नेता और समाजसेवी बिंदु राम ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह एवं संगठन सचिव  अनिल यादव ने कांग्रेस पट्टिका देकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद बिंदु राम ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों और राहुल गांधी के नेतृत्व में चली "भारत जोड़ो यात्रा" से आज समाज में राजनीतिक और सांस्कृतिक बदलाव देखने को मिला है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024  निश्चित तौर से भाजपा और मोदी सरकार के लिए वाटर लू साबित होगा। "भारत जोड़ो यात्रा" के बाद एक बार पुनः कांग्रेस देश की साझी विरासत के दम पर समरसतापूर्ण समाज निर्माण के अपने गौरवान्वित इतिहास को दोहराने जा रही हैं।

Post Top Ad