फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाकर किया मकान पर कब्जा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 23, 2023

फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाकर किया मकान पर कब्जा


बरेली  (
मानवी मीडियाफर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाकर एक महिला की भाभी और परिवार के अन्य लोगों ने मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। महिला की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गणेशनगर गली नंबर- 5 निवासिनी मधु सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 1994 में उन्होंने अपने भाई महेश चंद्र से 110 वर्ग जमीन खरीदी थी। उन्होंने तीन मंजिल का मकान बनवा लिया। इसी दौरान उनके पति नरेन्द्र की मौत हो गई। इसके कुछ माह बाद भाई महेश की भी मृत्यु हो गई। 

मधु ने बताया कि भाई की मृत्यु के बाद महेश की पत्नी मिथलेश, पुत्री दीपा, कंचन और राजीव ने फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन को शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन निवासी बद्रीप्रसाद को मकान बेच दिया। पुलिस ने मधु सिंह की शिकायत पर मिथलेश, कंचन, दीपा व राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Post Top Ad