शूद्र के बाद- गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं ; कार्यालय पर लगा पोस्टर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 4, 2023

शूद्र के बाद- गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं ; कार्यालय पर लगा पोस्टर


लखनऊ  (मानवी मीडिया)  उत्तर प्रदेश में में रामचरितमानस को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर शनिवार को एक पोस्टर लगाया गया। इसमें लिखा है, ‘ गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं लेकिन बीजेपी ब्राह्मण विरोधी है, हम रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहे हैं, हम उस चौपाई में कुछ शब्द गलत है उसका विरोध कर रहे हैं। इस पोस्टर पर अवधेश शुक्ला, पूर्व सपा नेता नवी मुबंई, महाराष्ट्र लिखा है। 

बता दें कि इससे पहले सपा कार्यालय पर गर्व से कहो हम शूद्र हैं का पोस्टर लगा था। इसे अखिल भारतीय कुर्मी क्षेत्रीय महासभा की ओर से लगाया गया है। पोस्टर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने नाम के आगे डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल लिखवाया है।

Post Top Ad

Responsive Ads Here