विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष का किया स्वागत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 25, 2023

विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष का किया स्वागत


लखनऊ (मानवी मीडिया) उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष  सतीश महाना  से हरियाणा विधान सभा के स्पीकर ने उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  सत्र के दौरान यहां पर पधारे हरियाणा  विधान सभा अध्यक्ष  को  उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष  सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री  लाल जी वर्मा समेत कई अन्य विधायक भी उपस्थित रहे।  महाना ने ज्ञान चन्द गुप्ता जी को विधानभवन का भ्रमण कराया एवं विधानसभा की कार्यवाही दिखाई । विधानसभा की सुंदरता देखकर हरियाणा के विधान सभा  स्पीकर ने उ0प्र0 विधानसभा अध्यक्ष  सतीश महाना  के कार्य व्यवहार उनकी आधुनिक सोच एवं विधान सभा में किये गये परिवर्तन पर उनकी सराहना की।

Post Top Ad