राज्यपाल ने संत विनोबा आश्रम को प्राप्त एम्बूलेंस वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 6, 2023

राज्यपाल ने संत विनोबा आश्रम को प्राप्त एम्बूलेंस वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन से संत विनोबा आश्रम को प्राप्त दो एम्बूलैंस वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल जी ने इस अवसर पर आश्रम के सदस्यों से स्वास्थय कार्यक्रमों और मोबाइल हेल्थ वैन की उपयोगिताओं की जानकारी ली। राज्यपाल जी ने एम्बूलैंस वैन का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया।

संत विनोबा सेवा आश्रम के पदाधिकारी सदस्य  रमेश ने राज्यपाल जी को जानकारी दी कि आश्रम द्वारा लम्बे समय से प्रदेश की अनेक जिलों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण स्तर पर स्वास्थय समूहों, कार्यकर्ताओं को स्वास्थय प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थय कार्यकर्ताओं के कार्य को विस्तार देने के लिए दिल्ली स्थित कैफ इण्डिया ने तथा बाम्बे की संस्था हुआवे कम्यूनिकेशन ने एम्बूलैंस वैन आश्रम को डोनेट की है।

            इस अवसर पर एम्बूलैंस प्रदान करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि, आश्रम के सदस्यगण तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Post Top Ad