अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हुई फिल्मों सेल्फी का भी नाम शामिल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 27, 2023

अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हुई फिल्मों सेल्फी का भी नाम शामिल


मुंबई  (
मानवी मीडिया बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फ्लॉप हो रही फिल्मों की रिस्पांसिबिलिटी खुद पर ली है। अक्षय कुमार की पिछले साल रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज, रामसेतु और इस साल सेल्फी फ्लॉप हुई है।अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय कुमार ने लगातार फ्लॉप हुई फिल्मों की रिस्पांसिबिलिटी खुद पर ली है। 

बता दें कि अक्षय कुमार की सेल्फी को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके है। फिल्म के दो दिन के कलेक्शन सामने आ चुके है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की माने तो सेल्फी ने अपने पहले दिन 2 करोड़ और 55 लाख और दूसरे दिन 3 करोड़ 80 लाख का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर शुरुआती दो दिनों में अक्की की फिल्म ने 6 करोड़ 35 लाख का कलेक्शन किया है।

उन्होंने कहा कि जब उनकी बैक टू बैक फिल्म काम नहीं कर रही है, तब समय इंतजार करने का है और बदलाव को स्वीकार करने का है। उन्होंने कहा कि यह कोई उनके लिए नया दौर नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने करियर में 16 फिल्में फ्लॉप दी है। एक बार उनकी 8 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थी। अब उनकी तीन से चार फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है। 

अक्षय कुमार ने कहा, “मुझे लगता है यह मेरी गलतियों के कारण फिल्में फ्लॉप हुई है। दर्शक बदल गए हैं। आपको भी बदलना होगा। आपको अपने आपको नए तरीके से ढालना होगा। आपको फिर से शुरू करना होगा क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं।यह एक अलार्म की तरह है। आपकी फिल्म नहीं चल रही है तो गलती आपकी है। मैं कोशिश कर रहा हूं। वही कर सकता हूं।”

Post Top Ad