भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 3, 2023

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ (मानवी मीडिया)भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर शाखा में डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डाटा प्रबंधन कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला लखनऊ महानगर के अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा, प्रदेश के आईटी संयोजक कामेश्वर मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस डिजिटल युग में जब मोदी जी ने कहा था भारत डिजिटल इंडिया के रूप में जाना जाएगा तब लोग इसे मात्र एक स्लोगन के रूप में समझते थे परंतु कोरोना काल में डिजिटल माध्यम से लोगों को खातो में धनराशि मिल रही थी ।लोग घर बैठे ही ट्रांजैक्शन करके अपना काम कर रहे थे वर्चुअल माध्यम से भी लोग एक दूसरे के संपर्क में बने हुए थे। कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डाटा प्रबंधन से किया। 2014 से पहले भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान रसीद के माध्यम से होता था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के 27 से 28 लाख सदस्य हुआ करते थे। 2014 के दौरान जब अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से एक करोड़ 53 लाख डिजिटल सदस्य बनाए गए। डाटा प्रबंधन का उपयोग, गुजरात का विकास मॉडल मोदी जी का नेतृत्व के कारण 2014 में उत्तर प्रदेश के 80 में से 73 सीट जीतने का काम हुआ तथा 2017 में मोदी जी के विकास के काम के साथ उत्तर प्रदेश में 325 सीटें जीतने का कार्य हुआ। 2019 के चुनाव में भाजपा के पास तीन करोड़ लोगों का डाटा प्रबंधन , मोदी सरकार की उपलब्धियां व कार्यकर्ताओं की मेहनत से दोबारा भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती है।  भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व चाहता है कि बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता डिजिटल हो , वह भी सोशल मीडिया से जुड़े जिससे अधिक से अधिक डाटा एकत्र हो यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा संगठन द्वारा जो 7820078200 टोल फ्री नंबर दिया गया है उसको डायल करने के बाद जो लिंक प्राप्त होगा उसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर डाटा तैयार करना है संगठन को जहां पर भी इसकी आवश्यकता होगी संगठन इसका प्रयोग करेगा। उन्होंने कहा राजनीतिक क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में आईटी ,सोशल मीडिया , डिजिटल प्लेटफॉर्म की बहुत उपयोगिता है। कुवैत काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति की सेवा करने का कार्य किया। 

मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा जब भी हम मंडल की बैठक , मोर्चा की बैठक बूथ की बैठक,व नए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें तो टोल फ्री नंबर डायल कराकर डेटाबेस तैयार करें।

प्रदेश आईटी संयोजक कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि डाटा प्रबंधन और उपयोगिता में उपयोगिता शब्द का महत्वपूर्ण अर्थ है  यूपीआई के माध्यम से हम बिना कैश का प्रयोग करें डाटा की उपयोगिता करते हैं। किसी भी इंडस्ट्री में ,संगठन में, व्यापार में डाटा की महत्ता बहुत बड़ी होती है ।सरकार भी आधार के माध्यम से डेटाबेस बनाती है। राजनीतिक डेटा बेस में कार्यकर्ताओं का डाटाबेस वोटर का डाटाबेस तैयार करना है ।वह किस बूथ का निवासी है उनकी क्वालिफिकेशन क्या है उनका व्यापार क्या है यह सब शामिल करना है।

क्षेत्रीय आईटी संयोजक मानस मिश्रा द्वारा बड़ी स्क्रीन पर स्लाइड के माध्यम से सरल ऐप का प्रबंधन कार्यकर्ताओं को बताया।

सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि डाटा प्रबंधन कार्यशाला में मुख्य रूप से महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला सुनील कुमार यादव उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, संयोजक डाटा प्रबंधन संतोष सिंह, आईटी संयोजक अर्जित चटर्जी सोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र मिश्रा, दीपक कुमार शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी व लखनऊ महानगर, मंडल के आईटी  ,सोशल मीडिया के संयोजक उपस्थित रहे ।

Post Top Ad