एशिया के सबसे बड़े एयर शो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 13, 2023

एशिया के सबसे बड़े एयर शो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन


बेंगलुरू  (मानवी मीडिया)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया।


इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ वर्षों में एक लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मज़बूती का स्तंभ बने हैं। एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है।



पीएम मोदी ने कहा, एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।

पीएम मोदी ने कहा, आज देश नई ऊंचाइयों को छू भी रहा है, और उन्हें पार भी कर रहा है। जब कोई देश, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है, तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के हिसाब से ढलने लगती हैं।भारत आज एक पोटेंशियल डिफेंस पार्टनर भी है। आज भारत की संभावनाओं का, भारत की सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएँ दे रही हैं। 21वीं सदी का नया भारत, अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कमी रखेगा। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है। Aero India की गगनभेदी गर्जना में भी भारत के Reform, Perform और Transform की गूंज है।

पीएम मोदी ने कहा, रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।

Post Top Ad