पिता ने 4 साल के बेटे के सामने चाकू से गोद डाले मां और छोटा भाई- - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 18, 2023

पिता ने 4 साल के बेटे के सामने चाकू से गोद डाले मां और छोटा भाई-

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में डबल मर्डर की खबर से सनसनी मच गई। यहां एक पति ने पत्नी और 2 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। अवैध संबंध के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी अपने 4 साल के बेटे के सामने ही दोनों को चाकुओं से गोदता रहा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में बृजेश नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पत्नी के अवैध संबंध का शक था।

पुलिस ने कहा कि बृजेश के रूप में पहचाने गए आरोपी ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी अंजलि (24) और छह महीने के बेटे को चाकू और पेचकस से मार डाला। बाद में उसने पुलिस को फोन किया और अपराध कबूल कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Post Top Ad