लखनऊ : माफियाओं से 3 करोड़ 83 लाख के लगभग की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 26, 2023

लखनऊ : माफियाओं से 3 करोड़ 83 लाख के लगभग की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई


लखनऊ (मानवी मीडिया)जिलाधिकारी  सूर्य पाल गंगवार ने जनपद लखनऊ के सभी शासकीय भूमि के संरक्षण के निर्देश विगत् दिनों दिए थे। इसके क्रम में सदर तहसील क्षेत्र के गांव में करोड़ो की जमीन पर से कब्जे हटाये गए। 

उप जिलाधिकारी, सरोजनीनगर द्वारा ग्राम कल्ली पश्चिम में गाटा संख्या 1576 व 1503 जिसका कुल रकबा 0.1780 हेक्टेयर है जिस पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके कब्ज़ा किया गया था जिसको आज राजस्व टीम,  नगर निगम टीम व पुलिस बल के साथ हटवाया दिया गया है जिसका बाजार मूल्य  लगभग ₹ 3 करोड़ 83 लाख होगा। राजस्व विभाग की टीम द्वारा बुलडोजर चलाते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

जिलाधिकारी ने निरंतर अभियान जारी रखते हुए भूमाफियाओं और शासकीय जमीनों पर नियम विरूद्ध कब्जा करने वाले लोगों पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमियों को संरक्षित कराने के सख्त निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए हैं।

Post Top Ad