उ0प्र0का दुर्दांत अपराधी साहब सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 20, 2023

उ0प्र0का दुर्दांत अपराधी साहब सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर


बुलंदशहर (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत एक मुठभेड़ में एक लाख रूपये के इनामी राशि वाले कुख्यात डकैत साहब सिंह को मार गिराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि बीती रात गुलावठी पुलिस और गौतमबुद्ध नगर एसटीएस के संयुक्त अभियान में एक अपराधी से मुठभेड़ हुई जिसमें वह मारा गया। मारे गये बदमाश की शिनाख्त साहब सिंह बाबरिया के नाम से हुई है।

उन्होने बताया कि मारा गया बदमाश डकैत गिरोह का सरगना था। डकैती के दौरान इसने दो नवजात समेत पांच लोगों की निर्मम हत्या की थी। गोंडा पुलिस ने इस पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है।

इसके अलावा बुलंदशहर के एक मुकदमे में भी यह वांछित था और इस पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित है। मारे गये डकैत पर विभिन्न जनपदों मे़ डकैती और हत्या के एक दर्जन से ऊपर मुकदमे दर्ज है।स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।

वर्ष-2001 में जनपद गोण्डा की पाॅच हत्याओं सहित डकैती एवं लूट की अन्य घटनाओं में फरार,  थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा से रू0 1,00,000/- एवं थाना डिबाई जनपद बुलन्दषहर से रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी साहब सिंह एक साहसिक मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

दिनाक 19/20-02-2023 की रात्रि में एस0टी0एफ0 गौतमबुद्धनगर एवं जनपद बुलन्दषहर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में वर्ष-2001 में जनपद गोण्डा की पाॅच हत्याओं सहित डकैती एवं लूट की अन्य घटनाओं में फरार, थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा से रू0 1,00,000/- एवं थाना डिबाई जनपद बुलन्दषहर से रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी साहब सिंह, जनपद बुलन्दषहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में एक साहसिक मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसको चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान मृत घोषित किया गया।

मृतक अभियुक्त का विवरणः-

साहब सिंह उर्फ सुनील बावरिया पुत्र चित्तर सिंह उर्फ रमचंदी उर्फ हरपाल सिंह निवासी सचेती, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद हाल पता- सांसी काॅलोनी, थाना गोहाना, जनपद सोनीपत, हरियाणा ।     

बरामदगीः-

1- 01 अदद रायफल 303 बोर।

2- 07 अदद कारतूस जिन्दा 303 बोर।

3- 05 अदद खोखा कारतूस 303 बोर।

4- 01 अदद तमन्चा 315 बोर।

5- 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

6- 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।

7- 01 मोटर साइकिल (केटीएम) बिना नम्बर की।

8- 20 अदद नुकीली कील

(हाईवे पर गाडियोें को रोकने के लिए पंचर करके प्रयोग में लाई 

जाने वाली )

9- 01 छोटी नाल रिंच।

10- 01 अदद मेल्ट (बुलेट)।

घटना का दिनांक/समय/स्थानः-

दिनंाक 20-02-2023 समय लगभग 12.02 बजे रात्रि, बीघेपुर बम्बे के रास्ते से सिकन्द्राबाद रोड पर थाना क्षेत्र गुलावठी, जनपद बुलन्दषहर

उल्लेखनीय है कि दिनांक 18-08-2001 को बदमाशों द्वारा जनपद गोण्डा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी श्री मो0 अख्तर सिद्दीकी निवासी न्यू काॅलोनी मेवातियान के घर में घुसकर इनके पिता 1- मो0 युसुफ 2- भाई रिजवान सिद्दीकी 3-बच्चे रोमी 4- बच्चे अयाम एंव 5- ड्राईवर नक्कू की हत्या करके तथा घर के अन्य सदस्य 6-श्रीमती समीमुन्न निषा 7-भयोे 8-श्रीमती इमराना 9-सायरा 10-मो0 इमरान 11-नौकर गुडडू 12-नौकरानी चाॅदनी 13-नोमान 14-रीफा को गंभीर रूप से चोट पहॅुचाकर घायल करके लूटपाट की घटना कारित की गयी थी। इस घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा पर मु0अ0सं0 373/2001 धारा 396 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। इस अभियोग में अभियुक्त साहब सिंह, उपरोक्त वर्ष- 2001 से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर के स्तर से रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसके अतिरिक्त जनपद बुलन्दषहर के थाना डिबाई क्षेत्र में दिनंाक 30-12-2014 को मृतक अभियुक्त साहब सिंह के साथियोें को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था, जिसके में थाना डिबाई, जनपद बुलन्दषहर पर मु0अ0स0ं 535/14 धारा 399/402 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। इस अभियोग में भी अभियुक्त साहब सिंह फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बुलन्दषहर के स्तर से भी रू0 25,000/- का पुरस्कार किया गया था।

प्रकरण चुनौतीपूर्ण होने के कारण उपरोक्त घटनाओं में वंाछित चल रहे ईनामी अपराधी तथा अन्य पुरस्कार घोषित अपराधियोें के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन कर कार्यवाही करने हेतु एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयोें/टीमों को निर्देशित किया गया था। जिसके अनुक्रम में श्री राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, फील्ड इकाई, गौतमबुद्धनगर के पर्यवेक्षण में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, नोएडा द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। 

एस0टी0एफ0 नोएडा की टीम दिनांक 20-02-2023 कोे जनपद बुलन्दषहर क्षेत्र में आपराधिक अभिसूचना संकलन के सम्बन्ध में निरीक्षक श्री राकेष कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम भ्रमणषील थी तो उसी दौरान अभिसूचना सूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि अपराधिक घुमन्तू जनजाति गैंग का सक्रिय सदस्य कुख्यात इनामी अभियुक्त साहब सिंह बावरिया आज रात्रि में अपने साथियों के साथ हापुड की ओर से बीघेपुर बम्बे के रास्ते सिकन्द्राबाद रोड पर किसी बड़ी वारदात को अन्जाम देने के लिए आ रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी, बुलन्दषहर से साझा किया गया और संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए गन्तव्य स्थान पर पहॅुचकर गाढ़ाबन्दी की गई। उसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति बीघेपुर गाॅव की तरफ से बम्बे की पटरी पर आते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार को रूकने के लिए कहा गया परन्तु मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने हथियार निकाल कर पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा साहस, संयम एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ संतुलित एवं नियंत्रित फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। घायल बदमाश को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाॅ पर चिकित्सकों द्वारा परीक्षणोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की पहचान साहब सिंह, उपरोक्त के रूप में हुई, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी भी हुई। इस साहसिक मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें भी उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिसमुठभेड़ के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।

मृतक अभियुक्त साहब सिंह, उपरोक्त की आपराधिक गतिविधियोें के सम्बन्ध मेें जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि इस अभियुक्त ने वर्ष 2001 से अपराध की दुनिया में प्रवेश कर लिया था। इस कुख्यात अभियुक्त के विरूद्ध हत्या सहित डकैती, लूट, आदि के आधा दर्जन अभियोगों का पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। इस अभियुक्त द्वारा दिनांक 18-08-2001 को जनपद गोण्डा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में गंैग के सदस्योें के साथ मिलकर घर में डकैती डालते समय गृह स्वामी सहित कुल 14 लोगों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिनमें से मौके पर ही 02 बच्चो सहित कुल 05 लोगो की मृत्यु हो गयी थी। इस विभत्स हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा पर मु0अ0सं0 373/2001 धारा 396 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त घटना अभियुक्त साहब सिंह ने अभियुक्त काला प्रधान उर्फ राज किषोर पुत्र हरी बावरिया निवासी बाजाद नगर बानपोई, थाना मौहम्मदाबाद, फर्रूखाबाद आदि के साथ मिलकर कारित की थी और इस घटना में शामिल 06 अभियुक्तों की दिनंाक 29/30-11-2001 को थाना क्षेत्र बक्सा, जनपद जौनपुर में एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेष के साथ हुई मुठभेड में मृत्यु हो गयी थी तथा काला प्रधान उर्फ राज किषोर बावरिया को दिनंाक 24-02-2019 को एस0टी0एफ0 गौतमबुद्धनगर द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस अभियोग में अभियुक्त साहब सिंह, उपरोक्त वर्ष- 2001 से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त साहब सिंह की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बुलन्दषहर के स्तर से भी मु0अ0स0ं 535/14 धारा 399/402 भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दषहर के अभियेाग में रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, इस अभियोग में भी अपराधी साहब सिंह फरार चल रहा था । 

      उपरोक्त के अतिरिक्त मृतक अभियुक्त साहब सिंह द्वारा निम्न घटनाऐं भी कारित की गई हैं, जिनका विवरण निम्न प्रकार हैैः-

1- दिनांक 19-12-2006 को मृतक अपराधी साहब सिंह द्वारा अपने साथियोें के साथ मिलकर जनपद अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के निवासी श्री सोहल लाल पुत्र चोब सिंह के घर में घुसकर दो व्यक्तियों की हत्या करके डकैती डाली थी,  इस घटना के सम्बन्ध में थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ पर मु0अ0स0ं 176/06 धारा 394/302 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ।  

2- दिनंाक 20-09-2014 को अभियुक्त साहब सिंह द्वारा अपने साथियोें के साथ मिलकर जनपद बुलन्दषहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बीसा कालोनी निवासी श्री फिरोज खान पुत्र नूर इलाही के घर में घुसकर सोने चाॅदी के जेवरात, डबल बैरल बंदूक आदि लूट लिये गये थे। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दषहर पर मु0अ0स0ं 718/14 धारा 395/397/412 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ। इस अभियोग में अभियुक्त साहब सिंह फरार चल रहा था।  

3- दिनंाक 20-10-2014 की रात्रि में अपराधी साहब सिंह द्वारा अपने साथियोें के साथ मिलकर जनपद बुलन्दषहर के थाना डिबाई क्षेत्र के बान्दौर निवासी श्री जय प्रकाष पुत्र राम सिंह के घर घुसकर  के घर में घुसकर व्यक्तियों के साथ मारपीट करके चार लाख रूपया नगद, सोने चाॅदी के जेवरात, एक रिवाल्वर, एक डीबीबीएल, एक एसबीबीएल बंदूक आदि लूट लिये गये थे। इस घटना के सम्बन्ध में थाना डिबाई जनपद बुलन्दषहर पर मु0अ0स0ं 466/14 धारा 395/397/412/120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ।

4- उपरोक्त के अतिरिक्त अपराधी साहब सिंह, उक्त के विरूद्व थाना पटौदी, गुरूग्राम हरियाणा पर भी मु0अ0सं0 115/2017 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत होना ज्ञात हुआ है। 

 उल्लेखनीय है कि जगदीष उर्फ जुगनू बावरिया पुत्र रामपाल सिंह निवासी गाजीपुर रोड उत्तमनगर डबुआ गाॅव थाना सारन, बल्लभगढ, हरियाणा का थाना डिबाई, जनपद बुलन्षहर पर रजिस्ट्रर्ड गैंग पंजीकृत है, जिसका नम्बर डी-14 (डकैती) है, इस गैग का भी मृतक अपराधी साहब सिंह सक्र्रिय सदस्य था। मृतक अपराधी साहब सिंह, उपरोक्त की अन्य आपराधिक गतिविधियों के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।  

मृतक अभियुक्त साहब सिंह, उक्त का निम्न आपराधिक इतिहास प्राप्त हुआ है-

क्र0

सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

01 373/01 396 भादवि कोतवाली नगर गोण्डा

02 176/06 394/302 भादपि छर्रा अलीगढ

03 466/14 395/397/412/120बी भादवि डिबाई बुलन्दषहर

04 535/14 399/402 भादवि डिबाई बुलन्दषहर 

05 718/14 394/395/397/412 भादवि कोतवाली बुलन्दषहर

06 115/17 457/380भादवि पटौदी गुरूग्राम हरियाणा । 

07 76/23 307 भादवि एवं 3(1)/25/27 आम्र्स एक्ट गुलावठी बुलन्दषहर

        उक्त पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना गुलावठी, बुलन्दषहर पर मु0अ0सं0ः 76/23 धारा 307  भादवि व 3(1)/25/27 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post Top Ad