UP STF द्वारा अपराधी मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मृत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 2, 2023

UP STF द्वारा अपराधी मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मृत

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश,लगभग डेढ़ दशक से पश्चिमी उ0प्र0 का सक्रिय कुख्यात अपराधी, योगेश भदौड़ा गैंग का शार्प शूटर एवं दोहरे हत्याकाण्ड में थाना खेकड़ा जनपद बागपत से वांछित रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी कपिल एक साहसिक मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

दिनाक 01-01-2023 को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र में पश्चिमी उ0प्र0 का सक्रिय कुख्यात अपराधी, योगेश भदौड़ा गैंग का शार्प शूटर एवं दोहरे हत्याकाण्ड में थाना खेकड़ा, जनपद बागपत से वांछित रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी कपिल एसटीएफ उ0प्र0 एवं थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक का विवरणः-

1- कपिल पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम बसी थाना खेकडा जनपद बागपत।

बरामदगीः-

1- 02 अदद पिस्टल 32 बोर।

2- 03 अदद कारतूस जिन्दा 32 बोर।

3- 05 अदद खोखा कारतूस 32 बोर।

4- 01 हीरो होण्डा मोटर साइकिल नं0-डीएल 08/एसएडब्ल्यू/5762

मुठभेड का दिनांक/समय/स्थानः-

दिनंाक 01.01.2023 समय 20.10 बजे, हिण्डन नदी पुल के पास थाना क्षेत्र बिसरख, गौतमबुद्धनगर

ज्ञातव्य है कि दिनांक 31-01-2022 को बदमाशों द्वारा सत सिंह पुत्र स्व0 धूम सिंह व मन्दीप पुत्र स्व0 ऋषिपाल निवासीगण ग्राम बसी, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत की अन्धाधुन्ध गोलियॉ बरसा कर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्या के सम्बन्ध में थाना खेकड़ा, जनपद बागपत पर मु0अ0सं0 66/22 धारा 147/148/149/302/120बी/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। उपरोक्त हत्या की घटना में कपिल उपरोक्त वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। 

प्रकरण चुनौतीपूर्ण होने के कारण एस0टी0एफ0 की पश्चिमी उ0प्र0 की इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में श्री राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, फील्ड इकाई, गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अक्षय त्यागी की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

एस0टी0एफ0 नोएडा की टीम वांछित अपराधी कपिल उपरोक्त के सम्बन्ध में सूचना संकलन के क्रम में दिनांक 01-01-2023 कोे जनपद गाजियाबाद क्षेत्र में मामूर थी तो अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि थाना खेकड़ा, जनपद बागपत पर मु0अ0सं0 66/22 धारा 147/148/149/302/120बी/34 भादवि में रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी कपिल उपरोक्त नोएडा में किसी घटना को अन्जाम देने की फिराक में बिल्लू दुजाना गैंग के सदस्यों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए गौर सिटी या हिण्डन नदी पुल से होते हुए नोएडा जायेगा। इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर से सूचना को साझा करते हुए गन्तव्य स्थान पर पहॅुचकर थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत हिण्डन नदी पुल पर गाढ़ाबन्दी की गई। उसी दौरान सूरजपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार को रूकने के लिए कहा गया परन्तु मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसपर पुलिस पार्टी द्वारा साहस, संयम एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ संतुलित एवं नियंत्रित फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल होकर गिर पड़ा और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहॉ पर चिकित्सकों द्वारा परीक्षणोपरान्त मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की पहचान कपिल पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम बसी थाना खेकडा जनपद बागपत के रूप में हुई, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी भी की गयी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। इस मुठभेड में पुलिस के दो आरक्षी भी घायल हुए हैं, जिन्हें भी उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

मृतक अपराधी कपिल उपरोक्त की आपराधिक गतिविधियोें के सम्बन्ध मेें जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि इसकी उम्र लगभग 33 वर्ष है और यह वर्ष 2008 से अपराध की दुनिया में प्रवेश कर चुका था। इस कुख्यात अपराधी के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि के लगभग 34 अभियोगों का पंजीकृत होना ज्ञात हुआ है। दिनांक 31-01-2022 को इस अपराधी द्वारा अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर सत सिंह व मन्दीप निवासीगण ग्राम बसी थाना खेकड़ा, जनपद बागपत की अन्धाधुन्ध गोलियॉ बरसाकर इस दोहरे हत्याकाण्ड को अन्जाम दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना खेकड़ा, जनपद बागपत पर मु0अ0सं0ः 66/22 धारा 147/148/149/302/120बी/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ जिसमें यह फरार चल रहा था और अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा अपने पत्र संख्याः एमजेड-सीआर-46 (बीपीटी-01)2022/3840, दि0 13-04-2022 द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। 

उपरोक्त के अतिरिक्त इस अपराधी द्वारा हत्या की अन्य घटनाऐं भी कारित की गईं, थी, जिनका विवरण निम्न प्रकार से हैैः-

1- दि0 03-03-2014 को थाना बड़ौत, जनपद बागपत क्षेत्र के ग्राम लुहारी के कालू नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बड़ौत, जनपद बागपत पर मु0अ0सं0ः133/14 धारा 302/120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। 

2- दि0 04-03-2014 को जनपद बागपत में थाना खेकड़ा क्षेत्रान्तर्गत सुरेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना खेकड़ा, जनपद बागपत पर मु0अ0सं0ः130/14 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।

3- दि0 07-04-2014 को जनपद बागपत के ग्राम सरूरपुर पटटी निवासी संदीप की गोली मारकर हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया गया था। इस जघन्य हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना खेकडा, बागपत पर मु0अ0सं0ः 360/14 धारा 302/201/120बी/414 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था।  

उल्लेखनीय है कि मृतक अभियुक्त कपिल उपरोक्त थाना खेकडा जनपद बागपत का ए श्रेणी का मजारिया हिस्ट्रीशीटर था, जिसका एचएस नम्बर-925-ए है।

मृतक अभियुक्त कपिल का निम्न आपराधिक इतिहास प्राप्त हुआ है-

क्र0

सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

01 289/08 308 भादवि खेकडा बागपत

02 109/10 307 भादवि सिंघावली अहीर बागपत

03 110/10 25 आर्म्स एक्ट सिंघावली अहीर बागपत

04 114/10 307,120बी भादवि फुगाना मुजफ्फरनगर

05 279/10 2/3 गैगस्टर एक्ट फुगाना मुजफ्फरनगर

06 279/11 323,336,504,506 भादवि खेकडा बागपत

07 329/11 110जी सीआरपीसी खेेकडा बागपत

08 60/12 147,148,149,307,386 भादवि चॉदीनगर बापगत

09 134/12 27/27 आर्म्स एक्ट साकेत दिल्ली

10 173/12 379 भादवि महरौली दिल्ली

11 174/12 25 आर्म्स एक्ट महरौली दिल्ली

12 322/12 386 भादवि खेकडा बागपत

13 08/13 323,325,308 भादवि खेकडा बागपत

14 64/13 147,148,149,307 भादवि खेकडा बागपत

15 161/13 147,148,149,307 भादवि अहमदगढ बुलन्दशहर

16 322/13 147,148,149,307,409 भादवि शिकारपुर बुलन्दशहर

17 323/13 25 आर्म्स एक्ट शिकारपुर बुलन्दशहर

18 487/13 147,148,149,307 भादवि अहमदगढ बुलन्दशहर

19 1087/13 147,148,149,307,412 भादवि शिकारपुर बुलन्दशहर

20 130/14 302 भादवि खेकडा बागपत

21 133/14 302,120बी भादवि बडौत बागपत

22 252/14 307 भादवि खेकडा बागपत

23 277/14 452,323,504,506 भादवि खेकडा बागपत

24 298/14 307 भादवि खेकडा बागपत

25 348/14 25/25/59 आर्म्स एक्ट स्ुाशान्तलोक गुरूग्राम हरियाणा

26 360/14 302,201,120बी,414 भादवि बागपत बागपत

27 393/14 394 भादवि बागपत बागपत

28 560/14 25/27 आर्म्स एक्ट खेकडा बागपत

29 594/14 174ए भादवि बडौत बागपत

30 287/15 2/3 गैगस्टर एक्ट बागपत बागपत

31 721/15 147,148,149,307,504,506 भादवि बागपत बागपत

32 66/22 147,148,149,302 भादवि खेकडा बागपत

33 158/22 174ए भादवि खेकडा बागपत

34 01/23 307,414,34 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट बिसरख गौतमबुद्धनगर

         उक्त पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0ः 01/23 धारा 307/414/34 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। 

--------

Post Top Ad