KGMC में गणतन्त्र दिवस की 74वीं वर्षगाठ मनाई गई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 26, 2023

KGMC में गणतन्त्र दिवस की 74वीं वर्षगाठ मनाई गई


लखनऊ (मानवी मीडिया) राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आज दिनांक 26 जनवरी 2023 को गणतन्त्र दिवस की 74वीं वर्षगाठ मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रांगण में विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी द्वारा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों, अधिकारियों, छात्रों एवं कर्मचारियों के मध्य ध्वाजारोहरण किया गया। 

इस अवसर पर  कुलपति द्वारा विगत वर्षो में चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र प्राप्त की गई उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से आमजनमानस को अवगत कराया गया| जिसमे मुख्य रूप से थोरेसिक सर्जरी & डिपार्टमेंट ऑफ़ वैस्कुलर सर्जरी ,पैथोजेन रिडक्सन इक्यूपमेंट , फ़्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट & सेवेज ट्रीटमेंट प्लांट ,केजीएमयु म्यूजिक सोसाइटी , केजीएमयु रेडियो गूँज , पेशेंट्स केअर में क्लिनिकल बायोकेमेस्ट्री लैब ,न्युरो क्रिटिकल केअर यूनिट एवं 7 लीवर ट्रांसप्लांट तथा  विश्वविद्यालय का पूर्ण रूप से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर आधारित होना साथ ही विश्व पटल पर 2 % ग्लोबल वैज्ञानिकों में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 10 चिकित्सकों का नाम , उपलब्धियां रहीं |  

 कुलपति  ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1950 में विश्व के सबसे बडे़ लोकतात्रिंक देश द्वारा 200 वर्षो की अंग्रेजों की पराधीनता के बाद देश के आम-नागरिकों को स्वतन्त्र भारत में समान रूप से एकता एवं अखण्डता के साथ अध्यासन हेतु एक लिखित विधान को अपनाया गया जिसे भारत का संविधान नाम दिया गया और इस दिन भारत एक गणतन्त्र के रूप में स्थापित हुआ। 

इस अवसर पर  कुलपति  ने कहा कि आज 74 वर्षो के समयावधि में हमारे देश ने कई कठिनाईयों एवं समस्याओं का सामना करते हुए प्रगति के नये आयामों को स्थापित किया है और इस प्रगति में भारत के सभी नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे देश के विकास क्रम में केवल प्रत्येक जन की भागीदारी ही नहीं है अपितु देश के प्रत्येक संस्थानों की भी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष भूमिका होती है और इस भूमिका में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय जैसे अति-प्राचीन, महत्वपूर्ण एवं विख्यात संस्थान की भूमिका अत्यन्त ही महत्वपूर्ण एवं अपरिहार्य है। 

हमारे लिए यह गर्व का विषय होने के साथ ही अत्यन्त ही विशाल उत्तरादायित्व भी है कि हम सभी की समाज के स्वास्थ्य वातावरण की स्थापना में सक्रिय भागीदारी है।

इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 विनीत शर्मा एवं सभी संकाय के अधिष्ठाता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 एस0एन0शंखवार, अधीक्षक, उप अधीक्षक, कुलसचिव, वित्त अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारीगण, संकाय सदस्य, छात्र एवं कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post Top Ad