विरोध की आग के बीच रिलीज हुई पठान,-कई जगह पोस्टर फूंके - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 25, 2023

विरोध की आग के बीच रिलीज हुई पठान,-कई जगह पोस्टर फूंके

नई दिल्ली (मानवी मीडिया) : विवादों में घिरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म का पहला शो देखने के बाद दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई है और उनका कहना है कि पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और फिल्म के पहले शो के बाद एग्जीबिटर्स को 300 स्क्रीन बढ़ानी पड़ीं जोकि अभूतपूर्व कदम है। इस तरह से अब 8000 स्क्रीन पर शाहरुख खान की फिल्म पठान दिखाई जा रही है। फिल्म पठान हिंदी, तमिल और तेलुगु प्रारूपों को मिलाकर अब दुनिया भर में कुल 8000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसमें 5,500 घरेलू स्क्रीन और 2,500 स्क्रीन शामिल है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है।

शाहरुख खान की फिल्म को देश और विदेश में 7700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिल्म पठान आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी जासूस ब्रह्मांड का एक हिस्सा है और इसमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका निभा रहे हैं। देश में कहीं इस फिल्म को सपोर्ट मिल रहा है तो कहीं इसका विरोध चल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर और में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते पहला शो रद्द कर दिया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में भी पठान के खिलाफ सिनेमा हॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है। बिहार और यूपी में कई जगह पठान के पोस्टर फाड़े गए। थिएटर में रिलीज से एक दिन पहले पठान ऑनलाइन लीक हो गई।

Post Top Ad