केदारनाथ: बर्फबारी में दो साधुओं की तपस्या ने किया सबको हैरान : ‘भक्ति की शक्ति’ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 10, 2023

केदारनाथ: बर्फबारी में दो साधुओं की तपस्या ने किया सबको हैरान : ‘भक्ति की शक्ति’


केदारनाथ (मानवी मीडिया
भगवान भोलेनाथ की आस्था में बहुत ताकत होती है। मन में सच्ची आस्था हो तो परिस्थितियां कितनी भी विपरीत होंं। हर बड़ी सी बड़ी मुसीबत इंसान झेल जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिख रहा है, उसे देखकर आप भी भोलेनाथ के भक्त हो जाएंगे। वीडियो में दोनों साधु बर्फबारी के बीच केदारनाथ में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आ रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान दोनों के शरीर पर नाम मात्र कपड़ा है।

भगवान भोलेनाथ के परम भक्त साधु

वीडियो देखकर यूजर्स इसे भोलेनाथ की आराधना की ताकत बता रहे हैं। वीडियो को ट्विटर पर प्रद्युम्न शर्मा नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शून्य से कम तापमान पर रात्रि 3:00 बजे केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी के बीच परमपिता शिव की आराधना में लीन साधु जन जी के दुर्लभ दर्शन। इसी का नाम है भक्ति। जहां भक्ति, वहां शक्ति और जहां शक्ति, वहां शिव भोले भंडारी।' आप भी देख सकते हैं कि दोनों साधुओं के इर्द-गिर्द बर्फ की परत जमी हुई है। 
इस दौरान आसमान से भी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद भी दोनों साधुओं को इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दोनों अपनी साधना में पूरी तरह से लीन दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्हें भोलेनाथ की भक्ति के दम पर अंदर से गर्मी का अहसास हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स पूरी तरह हैरान हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो से अपने आपको पॉजिटिव रख रहे हैं। दोनों साधुओं की कठिन तपस्या को लोग आस्था का सच्चा उदाहरण बता रहे हैं।

Post Top Ad