मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 31, 2023

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी


नई दिल्ली  (मानवी मीडिया): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुंडका निवासी एक शख्स ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है। जय प्रकाश ने देर रात दिल्ली पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का इलाज चल रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस को आरोपी ने फोन किया था और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी के बारे में पता लगाने लगी। इसके बाद पता चला कि वह मुंडका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। शायद उसका मेंटल कंडीशन ठीक नहीं है। हालांकि, पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Post Top Ad