दिल्ली में 5 लड़कों ने लड़की को 4कि मी तक सड़क पर घसीटा, निर्वस्त्र मिला शव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 1, 2023

दिल्ली में 5 लड़कों ने लड़की को 4कि मी तक सड़क पर घसीटा, निर्वस्त्र मिला शव

नई दिल्ली(मानवी मीडिया): देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आई है। यहाँ, नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा। घटना में लड़की की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई घटना स्थल पर पहुंची टीम ने देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी।

इस मामले में पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि करीब 23 साल की लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे तो उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। इतना ही नहीं, लड़की के शरीर से सारे कपड़े भी अलग हो गए और उसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

Post Top Ad