29 दिनों तक फंदे से झूलती रही पति की लाश, दे कर पत्नी हुई बेहोश - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 19, 2023

29 दिनों तक फंदे से झूलती रही पति की लाश, दे कर पत्नी हुई बेहोश

कानपुर (मानवी मीडिया): कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद ननद के घर गई महिला गुरुवार को जब वापस आई तो उसे कंकाल बन चुके पति का शव लटकता हुआ मिला। पति की ये हालत देख पत्नी बेहोश हो गई। यह घटना बिल्हौर इलाके में सूनसान स्थान पर मौजूद एक मकान में घटी। क्योंकि आमजन का आना-जाना न के बराबर होता है। इसलिए किसी को घर के भीतर 29 दिन तक फंदे पर लटकी लाश के, कंकाल में तब्दील होते रहने की भी भनक नहीं लगी। फिलहाल घटना की जांच करने पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सुदामा शर्मा पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ में रहता था। पिता शिवकुमार और दो भाइयों के साथ संपत्ति का बंटवारा होने के बाद से ही वह नए घर में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि सुदामा का पत्नी कीर्ति के साथ 18 दिसंबर को विवाद हो गया था। पत्नी कीर्ति दोनों बच्चों के साथ ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थी। 21 दिसंबर तक उसकी पति से बातचीत होती रही। हालांकि इसके बाद से कोई जवाब नहीं मिला।

आशंका जताई जा रही है कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर के बाहर के दरवाजे पर ताला डाल दिया था। इसके बाद उसने अंदर जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। काफी दिनों तक पति से बात न होने पर जब पत्नी वापस आई तो उसे उसे पति का शव लटकता हुआ मिला। मामले को लेकर पुलिस को जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अरुण कुमार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों से बातचीत की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

Post Top Ad