जेल में घुसकर की फायरिंग, 14 की मौत- 24 कैदियों फरार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 2, 2023

जेल में घुसकर की फायरिंग, 14 की मौत- 24 कैदियों फरार

मेक्सिको सिटी (मानवी मीडिया): उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको में शूटआउट की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं। इस बार कुछ बंदूकधारियों ने जेल में ही हमला कर दिया। साल के पहले ही दिन मेक्सिको कि कुख्यात जेलों में से एक सिउदाद जुआरेज की जेल में गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए। वहीं हमलावरों ने 24 कैदियों को जेल से भगा दिया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि कितने लोग जेल में घुसे थे इसकी भी सही जानकारी नहीं है। बताया गया है कि मरनेवालों में 10 जेल के कर्मचारी हैं और 4 कैदी हैं।

इसी तरह बंदूकधारियों ने 20 अक्टूबर 2022 को दक्षिणी मेक्सिको में हमला किया था जिसमें 18 लोग मारे गए थे। हमले में मेयर की भी मौत हो गई थी। जेल में हमला करने वाले हमलावर बख्तरबंद गाड़ियों में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी शूरू कर दी। गोली चलने के बाद कैदी आपस में भी भीड़ गए। हमला करने वालों ने जेल में घुसने से पहले पुलिस पर भी हमला किया। जानकारी के मुताबिक चार हमलावरों को दबोच लिया गया है वहीं बाकी की तलाश जारी है।

बता दें कि इस जेल में कई कुख्यात और खूंखार अपराधी बंद हैं। ऐसे में इस जेल को काफी खतरनाक भी माना जाता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि हमले के बाद भी कैदी आपस में लड़ गए। इस झड़प में भी कई कैदी घायल हो गए। जो कैदी फरार हो गए हैं, अब तक उनकी भी पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक एक ट्रक भी सीज की गई है। इसके अलावा शहर में दो अन्य जगहों पर भी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि यह नहीं स्पष्ट है कि इन घटनाओं का आपस में कोई लिंक है या नहीं। इस जेल में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अगस्त में जुआरेज में जेल में ही दो गुटों के बीच झड़प होने के बाद सैकड़ों जवानों को यहां तैनात किया गया था। तब भी दंगे में 11 लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादार आम नागरिक थे।

Post Top Ad