आशियाना पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा:हुक्का समेत प्रतिबंधित सामग्री बरामद, संचालक गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 29, 2022

आशियाना पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा:हुक्का समेत प्रतिबंधित सामग्री बरामद, संचालक गिरफ्तार


लखनऊ  (मानवी मीडिया)  
आशियाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध हुक्का बार में छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इस छापेमारी के दौरान हुक्का बार से प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की। पुलिस टीम ने संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

देर रात तक हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर की थी छापेमारी
आशियाना इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बुधवार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र स्थित एसआरएम होटल रतनखण्ड में अवैध रूप से प्रतिबंधित हुक्का बार में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान 8 हुक्का सेट, 82 छोटे फ्लेवर के मसाले, 2 बडे पैकेट नशीले मसाले, 1 इलेक्ट्रिक हीटर, डेढ पैकेट व कोयले के गुटके 2 पैकेट माउथ डिस्पोजल, 1 इलेक्टिरोनिक एयर पम्प, 1 रखड की चिलम 1 अदद मिट्टी की चिलम, 1 चीनी मिट्टी की चिलम 7 चिमटी, 1 फ्लेवर काटने की कैची, 1 डिब्बी हुक्का फोइल रोल, 3 हुक्का नली बरामद हुए।


पुलिस टीम ने ठाकुरगंज निवासी हुक्काबार संचालक अम्मार आब्दी और चित्रकूट पहाड़ी निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। यह लोग काफी समय से बिना लाइसेंस हुक्का बार संचालित कर रहे थे।

Post Top Ad