राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल नहीं शामिल होंगे संसद के शीतकालीन सत्र में कारण बताया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 4, 2022

राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल नहीं शामिल होंगे संसद के शीतकालीन सत्र में कारण बताया

 

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): संसद की शीतकालीन सत्र बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है। 7 दिसंबर से चलने वाले इस सत्र में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, इस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। इसलिए उनका संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेना व्यवहारिक नहीं।

गौरतलब है कि कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा के 62 दिन पूरे हो चुके हैं। अबतक राहुल गांधी ने 8 राज्यों के 38 जिलों की यात्रा पूरी कर ली है। उन्हें अबभी 1077 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा।

कांग्रेस के सामने राज्यसभा में विपक्ष का नेता चुनना एक चुनौती

मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके सामने जो बड़ी चुनौती है वह राज्यसभा में विपक्ष का नेता चुनना है। चूकि पहले इस पद पर खुद मल्लिकार्जुन खरगे ही थे लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से यह पद खाली है। सूत्रों के मुताबिक संसद का शीतकालीन शुरू होने से पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक मे विपक्ष का नेता चुनने को लेकर चर्चा हो सकती है। इस पद की जिम्मेदारी पी.चिदंबरम या दिग्विजय सिंह को दी जा सकती है।

Post Top Ad