मुंबई - नई दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में दो दिन चलेगी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 29, 2022

मुंबई - नई दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में दो दिन चलेगी

लखनऊ (मानवी मीडिया)  सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की  सुविधा के लिए रेलवे ने  रेलगाड़ी  संख्या 09003/09004  मुंबई - नई दिल्ली – मुंबई साप्ताहिक ए० सी० एक्सप्रेस स्पेशल के फेरों में वृद्धि कर इसे सप्ताह में दो दिन निम्नानुसार  चलाने का निर्णय लिया है :-

 09003 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक ए० सी० एक्सप्रेस स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार और बुद्धवार को मुंबई से साँय 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन  सुबह 09:20 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09004 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल ए० सी० एक्सप्रेस स्पेशल प्रत्येक वीरवार और शनिवार को नई दिल्ली  से दोपहर 02.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहूँचेगी|

 09003/09004  स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा तथा मथुरा ज॰ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी तथा  यह रेलगाड़ी , सात जनवरी 2023 तक चलेगी |

रेलगाड़ी का रूट बहाल 

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या  22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस जे० सी० ओ० 03.01.2023 तथा 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन–यशवंतपुर एक्सप्रेस जे० सी० ओ० 04.01.2023 जिन्हें पूर्व में परिवर्तित मार्ग से चलाने को अधिसूचना  जारी की गई  थी अब ये रेलगाड़ियॉँ अपने निर्धारित मार्ग में चलेगी । 


Post Top Ad