12 पत्नियां और 102 बच्चे, मजबूरी में अब परिवार बढ़ाने पर लगा रहा रोक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 27, 2022

12 पत्नियां और 102 बच्चे, मजबूरी में अब परिवार बढ़ाने पर लगा रहा रोक


बुगिसा (मानवी मीडिया)- युगांडा के बुगिसा निवासी मूसा हसहया सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। छाने की वजह है उनका बड़ा परिवार। मूसा की 12 पत्नियां और 102 बच्चे हैं। 67 साल के मूसा अब अपने परिवार को और नहीं बढ़ाना चाहते इसलिए उन्होंने अपनी पत्नियों को परामर्श दिया है कि वे गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर लें

मूसा का कहना है कि अब वह इतने बड़े परिवार का पालन पोषण सही ढंग से नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके पास संसाधन अधिक नहीं हैं। मूसा ने वैसे सरकार से मदद मांगी है ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके। मूसा ने पहली शादी 16 साल की उम्र में की थी और पहली पत्नी का नाम हनीफा है। मूसा के पास अब बच्चों को पढ़ाने तक के पैसे नहीं हैं इसलिए वे परिवार को बढ़ाने का ख्याल छोड़ चुके हैं।

Post Top Ad