लखनऊ::शहर में जो भी सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगे है उन्हें स्मार्ट सिटी के कण्माड रूम से जोड़ा जायेगा- मण्डलायुक्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 5, 2022

लखनऊ::शहर में जो भी सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगे है उन्हें स्मार्ट सिटी के कण्माड रूम से जोड़ा जायेगा- मण्डलायुक्त

 

लखनऊ (मानवी मीडिया) मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में नगर को सेफ सिटी बनाये जाने हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाते हुए समन्वित नियंत्रण आईसीसीसी के माध्यम से किये जाने हेतु आयुक्त सभागार में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री रणविजय सिंह यादव, सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण श्री पवन गंगवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री विपिन मिश्रा, अपर नगर आयुक्त सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

            मंडलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जो भी सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगे है उन्हें स्मार्ट के कण्माड रूम से जोड़ा जायेगा। विभागों, प्रतिष्ठानों, मैरिज लॉन, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों को भी स्मार्ट सिटी से जोड़ा जायेगा। जिससे नगर में होने वाली आपराधिक मामलों में अंकुश लगाया जा सकेगा। इस सम्बन्ध में स्मार्ट सिटी द्वारा एक बैठक अलग से आयोजित करने के निर्देश दिये।

        बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, उपायुक्त वाणिज्य कर, जिला पूर्ति अधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद् आदि को इस कार्यक्रम में जोड़ा जाये। उक्त कार्य हेतु अपर नगर आयुक्त श्री पंकज सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया। उन्होंने उक्त कार्यक्रम से नगर के नागरिकों को जागरूक किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।

Post Top Ad