लखनऊ नगर निगम ने बड़े गृहकर बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 1, 2022

लखनऊ नगर निगम ने बड़े गृहकर बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

लखनऊ (मानवी मीडिया)नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान सम्पूर्ण शहर में निम्नानुसार चलाया जा रहा हैः-

ज़ोन-5-

जोनल अधिकारी  सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जोन-5 के अन्तर्गत वार्ड- ओम नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / सीजर की कार्यवाही निम्नानुसार की गई:- 

1:  भवन संख्या - 566 / 250 स्थित जय प्रकाश नगर ( कुलपति राम ) रू०- 88948.00 बकाया 

2: 551ख / 168 स्थित कोरियाना ( बैजनाथ) रू०- 91695.00 बकाया

3:  557 / 167 स्थित ओम नगर ( बेनाम) रू०- 94433.00 बकाया

4: 557 / 194 स्थित ओम नगर ( जयकरन) रू०– 1255156.00 बकाया

5:  557 / 238 स्थित ओम नगर (  अखण्ड भारत सम्राट) रू०- 98462.00 बकाया

उक्त सील किये गये भवनों के सापेक्ष रू0 - 50000.00 का भुगतान नगर निगम कोष में जमा कराया गया ।

उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक सुप्रिया राव एवं राजस्व निरीक्षक  अनुज कुमार, लिपिक  संदीप श्रीवास्तव, क्यू०आर०टी० टीम तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

ज़ोन-6-

 जोनल अधिकारी डा० बिन्नो अब्बास रिज़वी जोन-6 के नेतृत्व में जोन-6 में वार्ड मल्लाहीटोला प्रथम के अन्तर्गत गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान निम्नानुसार चलाया गया:-

1: भवन संख्या - 439बी0 / 230 ( बी0एफ0 - 12, 13 ) पदम चन्द्र एण्ड अदर्स पर बकाया रू0 1,01,013, 

2:भवन संख्या - 448 / 925 / 03  अब्दुल जब्बार पर बकाया रू0 5,02,240 /-

3:  भवन संख्या - 445 / 798  राजेश पर बकाया रू० 1,49,264

4: भवन संख्या - 445 / 094 पर बकाया रू0 1,25,475/- 

उक्त का भुगतान न होने के कारण सीलिंग की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक  राम अचल,  सुदेश यादव, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, ई०टी०एफ० की टीम आदि की उपस्थिति में की गयी।

Post Top Ad