30 अधिकारियों की हुई भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 4, 2022

30 अधिकारियों की हुई भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति


लखनऊः (मानवी मीडिया)मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 30 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति प्रदान करने के सम्बन्ध में  गृह विभाग द्वारा आदेश निर्गत किये गये है। 

प्रमुख सचिव, गृह  संजय प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के क्रम में गृह विभाग, उ0प्र0 शासन के आदेश 04 नवम्बर, 2022 द्वारा पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ को आई0पी0एस0 में नवप्रोन्नत 30 अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दे दिये गये है। ज्ञातव्य है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उ0प्र0 राज्य पुलिस सेवा के 30 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति हेतु नियुक्ति अधिसूचना 03 नवम्बर, 2022 को निर्गत की गई थी। 

आई0पी0एस0 में नवप्रोन्नत अधिकारी,  श्रवण कुमार सिंह, सर्वानन्द सिंह यादव, हफीजुर रहमान, रमेश प्रसाद गुप्ता, केशव चन्द्र गोस्वामी, ओमवीर सिंह, राजेश कुमार यादव, बबीता साहू, लाल साहब यादव, राज धारी चौरसिया, विनोद कुमार, ओम प्रकाश यादव, महात्मा प्रसाद, प्रबल प्रताप सिंह, राजेश कुमार, दया राम, गिरिजेश कुमार, प्रेमचन्द्र, डा0 भीम प्रिय अशोक, संजय कुमार, दिनेश कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, बृजेश कुमार मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार राय, शिवाजी, अरविन्द्र मिश्र, आदित्य कुमार शुक्ल व अनिल कुमार सिंह है। 

Post Top Ad