पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर, CCU में किए गए शिफ्ट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 3, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर, CCU में किए गए शिफ्ट


लखनऊ (मानवी मीडिया): समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत रविवार काे अचानक बिगड़ने पर उन्हें मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया है। मेदांता अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विशेषज्ञों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योगी ने यादव के पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात वयोवृद्ध समाजवादी नेता की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी ने मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी बात कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के कारण उन्हें मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सकों की देख-रेख में हो रहा है।

Post Top Ad