राजपूत समाज की महा पंचायत कुरीतियां, मृत्यु भोज व दहेज प्रथा पर रोक का प्रस्ताव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 3, 2022

राजपूत समाज की महा पंचायत कुरीतियां, मृत्यु भोज व दहेज प्रथा पर रोक का प्रस्ताव

नागल (मानवी मीडिया)रविवार को कोटा में आयोजित राजपूत समाज की महापंचायत में कुरीतियों पर लगाम लगाने, पूर्वजों की तरह गरीबों के लिए संघर्ष करने तथा मृत्यु भोज व दहेज प्रथा पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव पास किए गए। कोटा के पक्के बाग में आयोजित महापंचायत में जनपद के दर्जनों गांव के ठाकुर बिरादरी के लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि ठाकुर समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इसी समाज से भगवान राम जैसे अवतार पैदा हुए हैं, महाराणा प्रताप जैसे वंशजों के वंशज आपसी कटुता के चलते अपना गौरव होते जा रहे हैं, जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अपने समाज को एकजुट करते हुए मजबूत बनाना है। साथ ही समाज में प्रचलित मृत्यु भोज व दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतियां समाज को घुन की तरह खाए जा रही हैं इन पर पूरी तरह से रोक लगाना जरूरी है। हम सभी का दायित्व बनता है कि सभी लोग एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाएं। 

महापंचायत में ठाकुर धर्म सिंह, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा, कुशल पाल राणा आदि ने भी विचार रखे इस दौरान *दिनेश राणा, चौधरी फूल सिंह, ठा. प्रेम सिंह, अशोक सिंह, जयपाल राणा, संजय राणा, कुलदीप राणा, कुशल पाल राणा, सुरेश प्रधान, डॉ विक्रम सिंह, पिंकी राणा, दिनेश, सुधीर, शिव प्रताप राणा, अजब सिंह, दीपक सोम, राजेंद्र राणा, वेदपाल फौजी  रंजन राणा, नरेंद्र राणा* आदि रहे।  साभार 

Post Top Ad