मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 10, 2022

मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मुलायम सिंह  के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की

 सीएम योगी ने कहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक  मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। 

उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। : सीएम योगी

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं :सीएम योगी

 मुलायम सिंह यादव  के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा : सीएम योगी

Post Top Ad