उप मुख्यमंत्री ने दिए आदेश : पीपीपी मॉडल पर चलेंगी 15 सीएचसी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 17, 2022

उप मुख्यमंत्री ने दिए आदेश : पीपीपी मॉडल पर चलेंगी 15 सीएचसी


उत्तर प्रदेश (मानवी मीडिया 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाया जाएगा। इन अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सहित सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सीएचसी का चयन कर लिया गया है।

प्रदेश में ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसित की जा सकें। इन सीएचसी पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड संबंधी जांच आदि की व्यवस्था पीपीपी मॉडल पर की जाएगी। जबकि यहां पहले से कार्यरत चिकित्सक व कर्मचारी मरीजों की सेवा में लगे रहेंगे। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्हें जांच के लिए निजी केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। इन सीएचसी पर मरीजों को सभी सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी। जबकि जांच सुविधा देने वाली फर्म को सरकार की ओर से भुगतान किया जाएगा। अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधआएं मरीज को पहले की तरह मिलती रहेंगी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत पहले चरण में 15 सीएचसी चुनी गईं हैं। यहां पीपीपी मॉडल पर सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे अवस्थापना सुविधाओं का पूरा लाभ मरीजों को देने की कोशिश है। इस संबंध में प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।


ये सीएचसी पीपीपी मॉडल पर चलेंगी

जिला                     सीएचसी का नाम
कुशीनगर                  खड्डा सीएचसी
वाराणसी                   गजोखर
श्रावस्ती                    मल्हीपुर
चित्रकूट                    राजापुर
लखनऊ                    नगराम
 गोरखपुर                   बेलाघाट
 महाराजगंज              अड्डा बाजार
लखीमपुर खीरी          चंदन चौकी
बहराइच                    विशेश्वरगंज
चन्दौली                         भोगवारा
फतेहपुर                          दपसौरा  
बलिया                              सुखपुरा
सोनभद्र                              बभनी
बलरामपुर                          खजुरिया
सिद्धार्थनगर                       सिरसिया


नोट- दीपावली के शुभ अवसर पर अपने व्यवसाय एवं संस्था के विज्ञापन/शुभकामना संदेश हेतु संपर्क करें मो0 98384 76221


Post Top Ad