ठगी के साथ दुष्कर्म भी किया था तांत्रिक ने.. - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 27, 2022

ठगी के साथ दुष्कर्म भी किया था तांत्रिक ने..

गाजियाबाद (मानवी मीडिया)मसूरी। नोटों से संदूक भरने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक अब्दुल करीम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसने महिला से ठगी के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।

अब्दुल करीम महिला के साथ तीन साल से संपर्क में था और पैसे संदूक से भरने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी कर ली थी। इस बीच उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। तांत्रिक से पैसे मांगने पर वह पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।

डिप्टी एसपी वर्णिका सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अब्दुल करीम की पत्नी शबनम, पुत्र रिहान, रहीम व प्रॉपर्टी डीलर आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब्दुल करीम ने पूछताछ में ठगी और दुष्कर्म करना कुबूल किया है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अन्य लोगों से भी ठगी किए जाने की संभावना है, जिसका पता किया जा रहा है। यदि कोई शिकायत लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Post Top Ad