विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘पुनीत सागर अभियान’ का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 27, 2022

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘पुनीत सागर अभियान’ का आयोजन

लखनऊ (मानवी मीडिया)भारत सरकार के अत्यंत महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत शहरों को कचरा मुक्त बनाये जाने एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’स्वच्छ अमृत महोत्सव’ के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022 तक के पखवाड़े में विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2022 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. निदेशालय एवं लोकभारती संस्था के सहयोग से ‘पुनीत सागर अभियान’ का आयोजन आज दिनांक 27 सितम्बर, 2022 को गोमती नदी तट स्थित गऊघाट पर किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्रा जी द्वारा गऊघाट पर स्थापित किए गए शिलापट एवं विसर्जन कुण्ड का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य सचिव महोदय द्वारा स्वच्छता कार्य एवं पौधा रोपित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजन मा. महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव नगर विकास विभाग श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी  सूर्यपाल गंगवार, महाप्रबंधक जल निगम, पार्षद  रानी कनौजिया,  राम अवतार कनौजिया,  मेजर जनरल संजय पुरी तथा भारतीय किसान यूनियन से कामेश्वर सिंह भारती, बृजेन्द्र पाल सिंह,  गोपाल उपाध्याय, श्रीकृष्ण चौधरी,  ओम प्रकाश व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंच का संचालन सह सचिव लोक भारती डॉ. पार्थ प्रतिम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच से समस्त अतिथियो का स्वागत सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजिका गऊघाट लोकभारती श्रीमती शचि सिंह द्वारा किया गया तथा अपने उदबोधन में गोमती नदी के स्वरूप एवं नदी की स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया। तत्पश्चात मंच पर श्री चंद्र भूषण तिवारी एवं श्री कृष्णा नंद राय जी द्वारा गीत ‘‘गोमती माई करेली पुकार, हाली-हाली पौधा लगाय’’ की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। मुख्य सचिव महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि गोमती नदी को आदि गंगा भी माना गया है। अतएव गोमती नदी के उदगम से लेकर समस्त नदी की सफाई कराते हुए इसका सुप्रवाह सुनिश्चित कराना है एवं गोमती को स्वच्छ बनाना है। 

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 06ः30 बजे से जोन नदी की घाट पर नौसेना, थलसेना, एवं वायुसेना के लगभग 200 कैडट्स द्वारा एकत्रित होकर नदी के किनारे, घाट एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई, प्लास्टिक व अन्य प्रकार के कचरे का संग्रहण व निस्तारण का कार्य करते हुए जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के समस्त सम्बन्धित उपस्थित अधिकारियों, अभियन्ताओं, कर्मचारीगण, सफाई श्रमिको द्वारा स्वयं एवं तथा सफाई कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण व कूड़ा उठान के वाहन सहित उपस्थित रहकर नदी के घाट के किनारों की समुचित साफ-सफाई एवं घाटो पर स्थित सीढ़ियों के किनारे एवं आस-पास कूड़े के ढेर, प्लास्टिक/पॉलीथीन का उठान कराते हुये सम्पूर्ण क्षेत्र की साफ-सफाई करायी गयी।

कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथिगण, मा महापौर , समस्त उपस्थित कैडेट्स, समस्त अधिकारीगण/कर्मचारी को अभियान के सफल संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post Top Ad