यूपी एसटीएफ को मिली सफलता लगभग एक करोड़ चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 2, 2022

यूपी एसटीएफ को मिली सफलता लगभग एक करोड़ चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया)अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तस्कर अवैध चरस के साथ गिरफ्तार।

दिनांक 01-09-2022 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तस्कर 03 किलो 700 ग्राम चरस (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ रूपये) के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः

उस्मान मियाँ पुत्र जमदार मियाँ निवासी घोरे, थाना पोखरिया, जनपद परसा, नेपाल राष्ट्र।

 बरामदगीः

1. 03 किलो 700 ग्राम अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड़ रूपये)  

2. 01 अदद निर्वाचन कार्ड नेपाल राष्ट्र

3. 01 अदद नागरिकता कार्ड नेपाल राष्ट्र

4. 01 अदद मतदाता परिचय पत्र निर्वाचन आयोग नेपाल राष्ट्र

5. 02 अदद मोबाइल फोन नोकिया

6. 1125 रूपये नगद भारतीय

7. 75 रूपये नेपाली मुद्रा

गिरफ्तारी का स्थान व समय

दिनांकः 01-09-2022, स्थानः फतेहाबाद बाईपास अण्डरग्राउण्ड के नीचे, जनपद आगरा, समयः-15.15 बजे।

एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदो में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री अमित कुमार नागर, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उ0प्र0, लखनऊ के पर्यवेक्षण में एस0टी0एफ0 मुख्यालय में एक टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। 

अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि एक नेपाली नागरिक अवैध मादक पदार्थ लेकर जनपद आगरा के फतेहाबाद बाईपास के पास मौजूद है, यदि शीध्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर उपनिरीक्षक  विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अशोक गुप्ता, आरक्षी विजय कुमार की एक टीम गठित कर एन0सी0बी0 को सूचना से अवगत करा उन्हे साथ लेकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहँुच कर मुखबिर की निशादेही पर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त नेे संक्षिप्त पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आता है तथा उ0प्र0, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व मध्य प्रदेश में इसकी सप्लाई का कार्य करता है। वह यह कार्य काफी दिनों से कर रहा है। इस बार हरियाणा में डिलेवरी लेकर जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व एन0सी0बी0 द्वारा केस संख्याः 24/2022 धारा 8/20/29 एन0डी0पी0एस0 पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही एन0सी0बी0, लखनऊ द्वारा की जा रही है।

Post Top Ad