पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय नहीं रहे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 3, 2022

पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय नहीं रहे

लखनऊ (मानवी मीडिया) लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व मंत्री  एवं दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय नहीं रहे ।। मायावती सरकार में प्रदेश में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली। उनका इलाज आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में चल रहा था। हालांकि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्वस्थता के चलते ही पिछले काफी समय से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। उसके बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। उस समय भी अस्वस्थ होने के कारण वे भाजपा कार्यालय नहीं जा सके थे। इसलिए भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके आवास पर पहुंच उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान भी उन्हें लोगों के अभिवादन के लिए व्हील चेयर पर बैठ कर आना पड़ा था। हाथरस के मूल निवासी रामवीर उपाध्याय की पूरे ब्रज मंडल में ब्राह्मण समाज में अच्छी पकड़ रही थी।

1996 में पहली बार हाथरस की सदर सीट से विधायक बने ।। हाथरस को जिला बनाने में अहम भूमिका निभाई  ।।

Post Top Ad