अनशन का तीसरा दिन जारी फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने प्राण त्यागने की दी चेतावनी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 8, 2022

अनशन का तीसरा दिन जारी फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने प्राण त्यागने की दी चेतावनी


प्रयागराज (मानवी मीडिया)इलाहाबाद  विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में व छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 779वां दिन व आमरण अनशन का तीसरा दिन भी जारी है। 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% फीस वृद्धि के विरोध में पांच छात्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। छात्रों ने कहा कि अहिंसा हमारी राष्ट्रीय नीति है और हमने हमेशा उसका अनुपालन किया है। छात्रों ने कहा कि आघोषित आपातकाल चल रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में बोलना मना है, अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना जुल्म है, विश्वविद्यालय प्रशासन से सवाल जवाब करना दंडनीय अपराध है। एक तरफ हम छात्र अपने पेट की आंत को निचोड़े हुए आमरण अनशन पर बैठे हैं पता नहीं विश्वविद्यालय के हुक्मरानों को नीद कैसे आ रही है। अगर जल्द से जल्द फीस वृद्धि वापस नहीं हुई तो हम अपनी जान दे देंगे और उसका पूरा जिम्मेदार इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन होगा। 

आमरण अनशन पर बैठने वाले छात्रों में आयुष प्रियदर्शी, अभिषेक यादव, राहुल सरोज, मनजीत पटेल, गौरव गोंड शामिल है। इन छात्रों का स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब हो रहा है।

Post Top Ad