दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत! - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, September 3, 2022

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत!


नई दिल्ली (मानवी मीडिया
दुनिया की बड़ी इकोनॉमी के मामले में भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर 5वां स्थान हासिल किया है। अब पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ अरविंद विरमानी का कहना है कि ये सफर आगे भी जारी रहेगा और भारत आने वाले कुछ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।

उन्होंने कहा-पिछले साल हम छठे स्थान पर थे। 2022 में उम्मीद थी कि हम पांचवीं बड़ी इकोनॉमी बन जाएंगे। अरविंद विरमानी ने आगे कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2028-30 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

एसबीआई की रिपोर्ट में क्या है: इस बीच, एसबीआई की इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत साल 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साल 2014 में भारतीय इकोनॉमी, दुनिया में 10वीं सबसे बड़ी थी, इस लिहाज से 7 स्थान का बदलाव दिख सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक भारत अपनी अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से बहुत पीछे नहीं है। आईएमएफ का कहना है कि लगभग 854 बिलियन डॉलर का अंतर है। 

बता दें कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब हाल ही में देश की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान के जीडीपी आंकड़े सामने आए हैं। भारत की जीडीपी 13.5 प्रतिशत रही, जो एक साल में सबसे तेज गति है। इसी के साथ भारत का 'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था' का टैग भी बरकरार है।

Post Top Ad

Responsive Ads Here