धर्म विशेष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अशहद राइनी पर लगी कई धाराएं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 12, 2022

धर्म विशेष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अशहद राइनी पर लगी कई धाराएं


करनैलगंज/गोण्डा (मानवी मीडिया) करनैलगंज धर्म विशेष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले अशहद राईनी पुत्र जमील राईनी नि0 मो0 सकरौरा करनैलगंज पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के मोहित पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि अशहद राइनी ने अपने फेसबुक एकाउंट से हिन्दू जनमानस को ठेस पहुंचाते हुए,अमर्यादित भाषाओ का प्रयोग करते हुए दि0 11.9.22 को जो पोस्ट डाली है, उससे हिन्दू जनमानस में आक्रोश व्यास है,नगर की शांति व्यवस्था को ग्रहण लगा देने का आरोप लगाते हुए मोहित पाण्डेय ने कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि पोस्ट डिलीट करने की बात पर आरोपी व्यक्ति द्वारा उनसे से गाली गलौज किया गया, तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई । मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Top Ad