बाराबंकी में जुमे की नमाज के बाद देशभक्ति के रंग में रंगी मस्जिद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 12, 2022

बाराबंकी में जुमे की नमाज के बाद देशभक्ति के रंग में रंगी मस्जिद


बाराबंकी (
मानवी मीडिया जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे नमाजियों को अद्भुत नजारा देखने को मिला। नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे नमाजियों ने देखा मस्जिद पूरी तरह से तिरंगे के रंग से सराबोर है। यही नहीं नमाजी जब नमाज पढ़कर बाहर निकलने लगे तो उन्हें झंडा भी दिया गया ताकि वो अपने घर जाकर तिरंगा झंडा लगा सके और इस तरह आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बना सकें। शहर की शाही मस्जिद में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम रेन ने जुम्मे की नमाज के बाद नमाजियों को तिरंगा झंडा बांटा.

तिरंगा झंडा वितरण के दौरान लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने कहा कि यह तिरंगा हमारा गौरव है। इसके लिए उन्होंने कल खून भी दिया है और आज भी खून देने को तैयार हैं। वहीं एक नमाजी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए ईद के त्योहार की तरह है। 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर लोगों में है खासा उत्साह है। केंद्र की मोदी सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। घर हो या प्रतिष्ठान लोगों से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

सरकार की इस अपील से देश भर के लोगों में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार का मानना ​​है कि इस अभियान से नागरिकों के साथ तिरंगे के साथ संबंध और मजबूत होंगे। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी।

उन्होंने कहा- इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त के बीच आजादी का जश्न मनाने का ऐलान किया है। उनके निर्देश पर हमारे अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम महाज के लोगों द्वारा हजारों ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हमने लोगों से हर घर में तिरंगा झंडा लगाने और आजादी का 75वां अमृत उत्सव मनाने को कहा है।

Post Top Ad