पूर्व विधायक श्री प्रेम पाल सम्राट के निधन पर कांग्रेसजनों द्वारा दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, August 31, 2022

पूर्व विधायक श्री प्रेम पाल सम्राट के निधन पर कांग्रेसजनों द्वारा दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि


लखनऊ, (
मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक  प्रेम पाल सम्राट  का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, अनिल यादव, द्विजेन्द्र त्रिपाठी,  प्रमोद सिंह, शिव पाण्डेय, मनोज यादव, 
मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, विजेन्द्र सिंह, नीरज तिवारी, अंकित तिवारी, शिवम त्रिपाठी,  जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

Post Top Ad

Responsive Ads Here