रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 26, 2022

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत


लखनऊ (मानवी मीडिया)केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के शनिवार प्रातः लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ,महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक आशुतोष टंडन, एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक डा. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला,पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी द्वारा रक्षा मंत्री  का अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधे लखनऊ विश्वविद्यालय में स्वर्गीय प्रमिला श्रीवास्तव मेमोरियल फाउंडेशन उद्घाटन एवं समाज कार्य विभाग व्याख्यान कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में वर्षा वर्मा, निमित्त कुमार सिंह , डॉक्टर रोहित मिश्र को प्रमिला श्रीवास्तव सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय, समाज कार्य विभागाध्यक्ष अनूप कुमार भारतीय, विधायक योगेश शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि  कुलपति जी को मैं बधाई देना चाहता हूं कि उनके कुलपति कार्यकाल में  लखनऊ विद्यालय ने नई उपलब्धियां प्राप्त की है।

स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर स्वर्गीय प्रमिला श्रीवास्तव मेमोरियल का शूभारंभ हुआ है। प्रमिला जी सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समर्पित समाज सेविका थी।स्वतंत्रता संग्राम के सैनिकों के समारोह में सम्मिलित होकर स्वयं को सम्मानित महसूस करता हूं।

मैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति को नमन करने आया हूं।

भारत माता की बेड़ी को कटने के लिए अनेकों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया।

ऐसे बलिदानी अशफाक उल्ला खान से भी जब जज ने आखिरी ख्वाहिश पूछी तो उन्होंने कहा कि मेरी मां को बता देना  कि आपका बेटा निकाह करने जा रहा है और फांसी के फंदे को उस रूप में गले लगाने जा रहा हूं।

 राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानानियों से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और ऐसी ही स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय प्रमिला जी के नाम पर फाउंडेशन स्थापित करने के अवसर पर अगर मैं न आ पता तो यह मेरा दुर्भाग्य होता।

राजनाथ ने यह भी कहा कि भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है, अब भारत ताकतवर भारत है। हमे अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा है ।हमे अपने जवानों पर नाज होना चाहिए।भारत एक ऐसा देश है जिसने किसी दूसरे देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है हमको अपनी विरासत पर गर्व है। हम वसुदेव कुटुंबकम पर विश्वास करते है।

मर्यादाएं किसी भी सूरत में नहीं टूटने चाहिए।  हमारी देश की इकोनॉमी तीर्व गति से बढ़ रही है।

भारत की साख और विश्वसनीयता भी वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ी है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वर्गीय श्रीवास्तव जी के सुपुत्र अरुण श्रीवास्तव द्वारा उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रदान करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान किए गए योगदान के बारे में बताया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के उपरांत रक्षा मंत्री हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे और पूजन अर्चन किया। राजनाथ सिंह ने एक-एक करके मंदिर के सभी इष्ट देवों की आराधना कर मत्था टेका और भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया। उपस्थित पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया। राजनाथ सिंह ने शिवलिंग पर चंदन का लैप दिल लगाया और हनुमान सेतु मंदिर गुरुकुल के बाल ब्राह्मणों के साथ संवाद किया और फोटो खिंचाई।

Post Top Ad