रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ में नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 21, 2022

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से लखनऊ में नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण

लखनऊ (मानवी मीडिया)भारत के रक्षा मंत्री एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से लखनऊ संसदीय क्षेत्र की समस्त विधानसभाओं में नारी शक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु लखनऊ में सेनेटरी पैड के निरंतर निःशुल्क वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री डा० दिनेश शर्मा,  पूर्व मंत्री विधायक आशुतोष टंडन,

महानगर अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया विधायक डॉक्टर नीरज बोरा की उपस्थिति में  सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड गोमती नगर लखनऊ में किया गया। रक्षा मंत्री ओएसडी के पी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला रजनीश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 33 करोड़ 60 लाख महिलाओं में से सिर्फ 12 करोड़ 10 लाख महिलाएं  ही सेनेटरी नैपकिन का यूज करती है।

वही एनजीओ "दसरा" की रिपोर्ट "स्पॉट ऑन" के मुताबिक भारत में हर साल 2 करोड़ 30 लाख बालिकाएं सेनेटरी पैड के उपयोग की पर्याप्त जानकारी ना होने और व अभाव के कारण माहवारी के समय विद्यालय नहीं जा पाती। 

महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी अन्य विभिन्न रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ में महिलाओं की स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा प्रदान करने हेतु सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन स्थापित कर जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड के निशुल्क वितरण की व्यवस्था के निर्देश प्रदान किए। जिसके अंतर्गत फिएम फाउंडेशन , दिल्ली के मैनेजिंग ट्रस्टी जे.के जैन के सहयोग से लखनऊ, गोमती नगर में सेनेटरी पैड निर्माण की मशीन लगाई गई।

अभियान के तहत लखनऊ में निरंतर सेनेटरी पैड का वितरण किया जा रहा है इस अभियान को गति प्रदान करने हेतु लखनऊ महानगर महिला मोर्चा टीम द्वारा विभिन्न महिला सामाजिक महिला संगठनों के माध्यम से विधानसभा स्तर पर मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंदों को निरंतर निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे।

डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि केंद्र सरकार में मोदी जी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वह प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में निरंतर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है सरकार द्वारा जहां समाज में उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं वही उनके स्वास्थ्य की चिंता के प्रति सतर्कता रखते हुए राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण की व्यवस्था की गई है।

 महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सेनेटरी पैड महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन शर्म व झिझक के कारण आज भी कई महिलाएं इस सुविधा से वंचित हैं। समाज में बदलाव लाने के लिए और सभी को स्वस्थ व सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराने हेतु स्वयं को आगे आने की जरूरत है। माननीय रक्षा मंत्री सांसद राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से महिलाओं को आज भी बड़ी संख्या में सेनेटरी पैड का वितरण कार्यक्रम में किया गया है जोकि विभिन्न विधानसभाओं में महिला मोर्चा द्वारा निरंतर किया जाएगा।

 महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदैव लखनऊ वासियों कि हर आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए उसका निस्तारण करने का प्रयास करते हैं। रक्षा मंत्री जी के प्रयासों से लखनऊ में निरंतर विकास कार्य जारी हैं वही महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सेनेटरी पैड के निर्माण और निशुल्क वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे लखनऊ की वंचित महिलाओं के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुविधा सुनिश्चित होगी। अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने हेतु सामाजिक महिला संगठनों व भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से सभी विधानसभाओं में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम मे महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ,सुनील यादव, डॉ राघवेंद्र शुक्ला , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी,महिला मोर्चा महामंत्री रीना चौरसिया, नंदनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Post Top Ad