सपा के पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरविन्द सिंह “गोप”ने किया रुद्राभिषेक व पूजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 8, 2022

सपा के पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरविन्द सिंह “गोप”ने किया रुद्राभिषेक व पूजन

लखनऊ (मानवी मीडिया) श्रावण मास अन्तिम सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह “गोप”  ने प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी वि.स. क्षेत्र हैदरगढ़ के ग्राम हरिपालपुर स्थित सुप्रसिद्ध नीलकण्ठेश्वर महादेव मन्दिर में रुद्राभिषेक व पूजन आपकी कर आदिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया व सम्पूर्ण जगत के कल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मासमाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, व्यापारी नेता पवन जैन, शानू सिंह राठौर आदि ने भी पूजा अर्चना में सम्मिलित हुये।

हैदरगढ़ से अपने रिश्ते को बीते दो दशकों से अधिक समय निरन्तर बनाये रखने वाले  गोप के आगमन की सूचना पर पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य रणविजय सिंह पिंकू, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, अयूब क़ुरैशी, पूर्व प्रधान जतिन चौधरी, अर्जुन सिंह, मो. फारुख, कुल्लुर सिंह, राजू सिंह सोनिकपुर, निर्भय प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेतेरवासियों ने स्वागत किया।

Post Top Ad