भूपेंद्र सिंह चौधरी के लखनऊ प्रथम आगमन पर उनका हुआ जोरदार स्वागत अभिनंदन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 29, 2022

भूपेंद्र सिंह चौधरी के लखनऊ प्रथम आगमन पर उनका हुआ जोरदार स्वागत अभिनंदन

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने के उपरांत आज लखनऊ प्रथम आगमन के अवसर उनके स्वागत अभिनंदन हेतु चारबाग स्टेशन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़े, भाजापा झंडो के साथ सवेरे से ही मौजूद थे और छोटी लाइन चारबाग स्टेशन पर शताब्दी ट्रेन से अपराह्न लगभग 1:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर फूलों की वर्षा, पुष्प गुच्छ और मालाओं से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

स्वागत के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से घिरे हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी के साथ भाजपा रथ की ओर रवाना हुए जहां प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक और मंत्री दयाशंकर ने प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया।

भाजपा रथ पर सवार प्रदेश अध्यक्ष का उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ काफिला आगे बढ़ने पर कदम कदम पर कार्यकर्ताओं और आमजन का हुजूम स्वागत के लिए उमड़ पड़ा।

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा भी चारबाग रेलवे स्टेशन सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका पर पूर्व विधायक सुरेश चंद श्रीवास्तव द्वारा, महाराणा प्रताप प्रतिमा पर महापौर संयुक्ता भाटिया अंजनी श्रीवास्तव, बर्लिंगटन चौराहा पर संजय सेठ व रजनीश गुप्ता, सहकारिता भवन पर एमएलसी मोहसिन रजा व दिनेश तिवारी, अटल बिहारी वाजपेई प्रतिमा लोक भवन पर स्वागत व पुष्पा लक्षण विधायक डॉक्टर नीरज बोरा  द्वारा, चौधरी चरण सिंह प्रतिमा विधानसभा पर मंत्री दानिश अंसारी, अवंती बाई लोधी प्रतिमा पर एमएलसी रामचंद्र प्रधान, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर लाल जी निर्मल व रमेश तूफानी, महात्मा गांधी प्रतिमा पूर्व विधायक आशुतोष टंडन , सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर एमएलसी अवनीश सिंह पटेल व बुक्कल नवाब और उसके उपरांत भा जा पा प्रदेश कार्यालय पर मंच व्यवस्था के साथ मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए उपस्थित थे।

Post Top Ad