लखनऊ नगर निगम ने अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 22, 2022

लखनऊ नगर निगम ने अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया

लखनऊ (मानवी मीडिया)उ.प्र. शासन के आदेशानुसार नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने की योजना के अंतर्गत लखनऊ शहर में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस तथा लाउडस्पीकर/माईक द्वारा पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।जिस क्रम में आज जोनवार हुई कार्यवाही निम्नवत है:-

जोन-2-क्षेत्रान्तर्गत राजाजीपुरम एवं लेबर कॉलोनी वार्ड में ई-ब्लाक मार्केट में दिवाकर मिष्ठान भण्डार से इण्डियन डेरी तअवैध कब्जे हटातें हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 2 चौराहों कों अतिक्रमण मुक्त करातें हुए 35 अवैध कब्जे हटानें की कार्यवाही की गयी।उक्त अभियान जोनल अधिकारी  विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर निर्धारण अधिकारी  दिव्यांशु पाण्डेय, कर अधीक्षक  चन्द्रशेखर यादव, समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-3-क्षेत्रान्तर्गत नवीन गल्लामण्डी सीतापुर रोड पर पन्नी अभियान चलाया गया। गोल मार्केट से कपूरथला चौराहे होते हुए से०-डी मोड़ तक अलीगंज से प्रचार सामग्री एवं कुर्सीरोड स्थित सरगम अपार्टमेण्ट, से० - जे एवं गुरूनानकर लॉन जानकीपुरम के सामने से 35 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया एवं 01 ट्रक सामान एवं 3 किलोग्राम पॉलीथीन एवं 03 तराजू बाट जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी  अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में  आनन्द सिंह - कर अधीक्षक,  विवेक मिश्रा,  सौरभ पाण्डेय - राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में 296 टीम के साथ चलाया गया।

ज़ोन-7-क्षेत्रान्तर्गत निलगिरी चौराहे से होते हुये शालीमार चौराहा शेखर हॉस्पिटल से रिंग रोड तक एवं डी०के० मैरिज लॉन हरिहर नगर, इस्माइलगंज द्वितीय जोन-07 के अतिक्रमण अभियान चलाकर लगभग 135 अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये तथा 160 अवैध प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटायी गयी तथा मौके पर अतिक्रमणकर्ता / गन्दगी करने वालो को पुनः अतिक्रमण न करने हेतु सचेत किया गया तथा 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री राजू कुमार कर अधीक्षक श्री कुलदीप अवस्थी, राजस्व निरीक्षक श्री राहुल यादव, श्री प्रभाकर दयाल, शिवेन्द्र मिश्रा, श्री धनंजय कुमार विश्वकर्मा, व कु० संगीता गुप्ता श्री उदय त्रिपाठी एवं नगर निगम, जोन-7 296 टीम, ईटीएफ टीम, क्षेत्रिय पुलिस बल के सहयोग से एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8-क्षेत्रान्तर्गत आशियाना चौराहे से पिकेडली होते हुए पराग रोड तक 78 केयोस्क होर्डिंग बैनर हटाया गया और ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों के खिलाफ अतिक्रमण अभियान चला गया। उक्त अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक  आर0एस0 कुशवाहा के साथ राजस्व निरीक्षक श्री विवेक सिंह एवं नगर निगम जोन-8 की प्रवर्तन (296) टीम व ई०टी०एफ टीम व पुलिस बल के साथ अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में अभियान चलाया गया।

Post Top Ad