राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला जनसुनवाई में 43 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 3, 2022

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला जनसुनवाई में 43 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण


लखनऊः (मानवी मीडिया)उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलायें जाने के उद्देश्य से अध्यक्ष  विमला बाथम द्वारा आज 03 अगस्त, 2022 को आयोग मुख्यालय लखनऊ पर महिला जनसुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान 43 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, शेष प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर प्रगति आख्या उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। आयोग मुख्यालय पर विभिन्न जनपदों से आये 12 पीड़ित आवेदिकाओं/आवेदकों द्वारा दिये गये नवीन प्रार्थना पत्रों व साथ ही विभिन्न माध्यमों से आयोग कार्यालय में प्राप्त नवीन प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  विमला बाथम के निर्देशानुसार प्रदेश के 20 जनपदों में क्रमशः मेरठ, मिर्जापुर, अयोध्या, मैनपुरी, देवरिया, अमरोहा, हाथरस, जालौन, चित्रकूट, कानपुर नगर, भदोही, फतेहपुर, चन्दौली, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, पीलीभीत, फर्रूखाबाद व महाराजगंज में आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा भी मिशन-शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की उक्त जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक कर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

Post Top Ad