15 अगस्त को लखनऊ नगर निगम कि चार भूमिगत पार्किंग स्थलो को प्रातः 06ःबजे से सायंकाल 06 बजे तक निःशुल्क - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

15 अगस्त को लखनऊ नगर निगम कि चार भूमिगत पार्किंग स्थलो को प्रातः 06ःबजे से सायंकाल 06 बजे तक निःशुल्क

लखनऊ (मानवी मीडिया) 15 अगस्त, 2022 को भारतवर्ष की 75वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ वृहद रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर नगर के अत्यंत प्रमुख स्थल विधान भवन, हजरतगंज में विभिन्न शासकीय, अशासकीय कार्यालयों एवं भवनों पर अनेक नागरिक अपने वाहन सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आयेगे।  

*उक्त के क्रम में नगर निगम लखनऊ की महापौर  संयुक्ता भाटिया द्वारा जनसामान्य की सुविधा के लिए दिनांक 15 अगस्त, 2022 को नगर निगम स्वामित्व की निम्नलिखित चार भूमिगत पार्किंग स्थलो को प्रातः 06ः00 बजे से सायंकाल 06ः00 बजे निःशुल्क किये जाने का निर्णय लिया गया हैः*-

1. हजरतगंज मल्टीलेवल भूमिगत पार्किंग

2. झण्डी वाला पार्क लालबाग (नगर निगम मुख्यालय के सामने) भूमिगत पार्किंग 

3. दयानिधान पार्क भूमिगत पार्किंग

4. सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किंग (जिलाधिकारी आवास के सामने)

उपरोक्त चारो भूमिगत पार्किंग स्वतंत्रता दिवस दिनांक 15 अगस्त, 2022 के अवसर पर प्रातः 06ः00 से सायंकाल 06ः00 बजे तक निःशुल्क रहेगी।

Post Top Ad