श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, अब इस देश में रहने का बनाया विचार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 14, 2022

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, अब इस देश में रहने का बनाया विचार

नई दिल्ली(मानवी मीडिया) श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी संसदीय अध्यक्ष को मेल कर दी। बता दें कि गोटाबाय राजपक्षे आर्थिक संकट और विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार को श्रीलंका से भाग गए थे। वे पहले मालदीव पहुंचे इसके बाद गुरुवार को वह सिंगापुर पहुंचे हैं। सिंगापुर पहुंचे ही गोटाबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गोटाबाया राजपक्षे के त्यागपत्र को लेकर श्रीलंका के संसदीय कार्यालय की तरफ से भी बयान दिया गया है। कार्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि संसद के अध्यक्ष को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का त्याग पत्र मिला है। इस बीच खबर सामने आई है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनकी पत्नी सिंगापुर में रहेंगे और आगे मिडिल-ईस्ट देशों की यात्रा नहीं करेंगे। मीडिया रिपोर्टों की माने तो श्रीलंका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी, जो सउदिया एयरलाइंस की उड़ान SV788 को सिंगापुर ले गए थे, के जेद्दा की यात्रा करने की उम्मीद थी।

इस दौरान ये बात भी सामने आई है कि राजपक्षे, उनकी पत्नी इओमा राजपक्षे और दो सुरक्षा अधिकारियों को कल रात माले से सिंगापुर जाने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान में सवार होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से निर्धारित समय पर नहीं गए। आपको बता दें कि गोटबाया राजपक्षे 9 जुलाई से ही अपने आवास से बाहर हैं और उनके आवास पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने धावा बोल दिया था


Post Top Ad